वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
सरस्वती पूजा के बाद तृणमूल में होगा बड़ा फेरबदल, प्रदर्शन के आधार पर पद की चर्चा
कोलकाता। सरस्वती पूजा के बाद तृणमूल कांग्रेस में सांगठनिक बदलाव हो सकता है इसके संकेत भी अब मिलने लगे हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ममता और तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के हवाले से यह कहा गया था कि संगठन का काम मैं अगले 10 वर्षों तक संभालूंगी इसमें कोई समस्या नहीं होगी। वही दूसरी तरफ सेवाश्रय कार्यक्रम के दौरान तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने डायमंड हार्बर में कहा था कि जल्द ही फेरबदल होंगे। वहीं पिछले साल 21 जुलाई के कार्यक्रम के वक्त भी अभिषेक बनर्जी ने बदलाव की बात कही थी।
अब खबरें मिल रही है कि सरस्वती पूजा के बाद तृणमूल की कोर कमेटी की बैठक होने जा रही है जिसमें जिला अध्यक्षों से लेकर ब्लॉक प्रेसिडेंट और पार्टी में बड़े फिर बदलाव हो सकते हैं। इस वक्त सुप्रीमो ममता बनर्जी उत्तर बंगाल के दौरे पर है। वहां उन्होंने मुर्शिदाबाद और मालदा में पार्टी विधायकों नेताओं के साथ बैठक भी की थी। बताया जा रहा है की बंद कमरे में हुई बैठकों में सुप्रीमो ने नेताओं से कहा कि सरस्वती पूजा के बाद पार्टी में बड़ा फेरबदल हो सकता है और यह परिवर्तन वह स्वयं करेंगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से संकेत दिए हैं कि व्यक्तिगत रूप से ब्लॉक और जिला स्तर पर बदलाव भी होगा साथ ही पार्टी की कोर कमेटी में भी कुछ एक बदलाव नजर आ सकते हैं।
सीएम के हवाले से अभी बताया गया है कि मैं संगठन का अच्छे से ख्याल रख रही हूं और आने वाले समय में भी मैं ही संगठन का ख्याल रखूंगी। हाल ही में पार्टी के दूसरे सबसे बड़े नेता अभिषेक बनर्जी ने सेवाश्रय परियोजना के कार्यक्रम के दौरान परिवर्तन होने की बातें कही थी। जिसके बाद से तृणमूल में प्रदर्शन के आधार पर पद मिलने जैसी बातों की हवा मिलने लगी। अभिषेक किस परिवर्तन की बात कर रहे थे और किस दिशा की बात कर रहे थे यह तो समय बताएगा लेकिन ममता बनर्जी ने जिस प्रकार से नेताओं को यह संकेत दे दिए हैं कि सरस्वती पूजा के बाद तृणमूल में बाद बदलाव होगा इससे पार्टी के भीतर अब प्रदर्शन और रिपोर्ट को लेकर आपाधापी मची हुई है। बड़े-बड़े नेता अपने कार्यों का ब्यौरा बनाने में जुटे हुए हैं। ताकि बैठक से पहले सुप्रीमो ममता बनर्जी और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को भी अपनी रिपोर्ट कार्ड पेश करें।वही माना जा रहा है कि कई नेताओं को साइड भी किया जा सकता है।साथ ही युवा नेताओं को संगठन के कार्यों में बड़ा पद भी मिल सकता है।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दी श्रद्धांजलि